रूस के दुश्मन हैं ये 31 देश

img

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस बीच रूस ने अपने दुश्मन देशों की सूची तैयार की है। इस सूची में अमेरिका ब्रिटेन और यूक्रेन समेत 31 देशों के नाम शामिल है। यह दावा चीन की सरकारी मीडिया की ओर से किया गया है। चीनी मीडिया ने बताया है कि रूस की ओर से दुश्मन देशों की एक सूची को मंजूरी दे दी गई है।

vladimir putin

इस सूची में यूक्रेन के अलावा USA,UK और जापान का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा ईयू के सदस्य सभी 27 देशों का नाम भी इस सूची में शामिल है। अमेरिका और ब्रिटेन लगातार यूक्रेन पर हमले को लेकर उससे नाराज चल रहे हैं। इस सूची में कनाडा का नाम भी है। इसके साथ ही ईयू के सदस्यों के अलावा स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ताइवान, अल्बेरिया, आइसलैंड, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया को भी गैर मित्र देशों की सूची में डाला गया है।

यह सभी ऐसे मुल्क है जिन्होंने यूक्रेन से युद्ध की शुरुआत के विरूद्ध रूस पर किसी न किसी तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 13वां दिन है और दोनों देशों के बीच लड़ाई और भयानक रूप ले चुकी है। यूक्रेन में रूसी हमले से होस्टोमेल के मेयर फ्रिलिप्को की मौत हो चुकी है और रविवार को मिसाइल अटैक में विन्नित्सिया एयरपोर्ट तबाह हो गया। अमेरिका सहित कई नाटो देश यूक्रेन को रूस के विरूद्ध हथियार और पैसा देने को तैयार हो गए हैं।

Related News