वीडियो बनाना पड़ा महंगा, इन 5 टिक-टॉक स्टार्स को हुई 2-2 साल की जेल, लगा ऐसा आरोप कि जानकर दंग रह जाएंगे आप

img

नई दिल्ली॥ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, इन 5 टिक-टॉक स्टार को हुई 2-2 साल की जेल। Egypt में TIK-TOK और इन्स्टाग्राम की मॉडल्स और इन्फ्लुएंसर्स पर कानूनी कार्रवाई जारी है। मिस्र (Egypt) की एक कोर्ट ने ऐसी ही 5 TIK-TOK स्टार्स को सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन (Violation of public morality) के आरोप में दो-दो वर्ष जेल की सजा सुना दी है।

Tik Tok stars

अदालत के अनुसार, इन युवतियों ने जो वीडियो और फोटोज़ TIK-TOK और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किये थे वे इस्लाम धर्म के अनुसार, जायज नहीं थे और इन्होने बहुत चुस्त और कम कपड़े भी पहने हुए थे।

खबर के अनुसार, TIK-TOK स्टार हनीन होसाम, मोवाद-अल अधम सहित 3 अतिरिक्त लड़कियों को 2-2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इन लोगों ने साथ मिलकर एक वीडियो बनाया था जिस पर कई कट्टरपंथी लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। अदालत ने कहा कि इन लड़कियों ने समाज के नियमों का उल्लंघन किया है जिसके लिए इन्हें सजा दी जानी ज़रूरी है, इस सजा के जरिए ऐसे दूसरे लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है। इन लड़कियों पर करीब 19 हज़ार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

TIK TOK stars got 2-2 years in jail

कईयों का आरोप है ये लड़कियां इस्लामी एवं मिस्र की संस्कृति के विरूद्ध भोली-भाली युवतियों को भड़काकर वेश्यावृत्ति की ओर धकेल रहीं थीं। बता दें कि मिस्र में बीते दिनों सोशल मीडिया को लेकर नए कड़े कानून बनाए गए हैं और तभी से पत्रकारों, सोशल मीडिया स्टार्स और सरकार के विरूद्ध लिखने वाले लोगों की गिरफ्तारियां जारी हैं।

Related News