सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, जान लेंगे तो आप भी पीने लगेंगे

img

सर्दियों में गुड़ वाली चाय न सिर्फ पीने स्वादिष्ट लगती है बल्कि इसके और भी कई फायदे होते हैं। चीनी के स्थान पर गुड़ वाली चाय के साथ दिन शुरू करने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसके साथ ही और भी कई फायदे मिलते हैं। आइये जानते है गुड़ की चाय के फायदे…

Jaggery tea

खून की कमी को दूर करता है

गुड़ की चाय खून की कमी को दूर करने में मददगार होता है। गुड़ में आयरन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है और शरीर को आयरन की आवश्यकता भी अधिक मात्रा में होती है क्योंकि यह शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।

वेट लॉस

वेट लॉस के लिए भी गुड़ वाली चाय बेहद फायदेमंद होती है। चीनी से शरीर में फैट जमा होता है जबकि गुड़ वेट कंट्रोल करने में मददगार होता है। गुड़ के सेवन से पेट की चर्बी कम होती है।खांसी-जुकाम

सर्दियों में खांसी-जुकाम होना आम बात है लेकिन अगर आप गुड़ वाली चाय पीते हैं तो इस समस्या से काफी हद तक बच सकते हैं। अगर आपके गले में खराश की दिक्कत है तो भी आप जल्दी ठीक हो सकते हैं।

पीरियड्स आने में आसानी

अगर समय पर पीरियड्स नहीं आ रहे हैं तो आपको दिन में दो बार गुड़ की चाय आवश्य पीनी चाहिए। इससे पीरियड जल्दी आ जायेंगे क्योकि गुड़ की तासीर गर्म होती है और ब्लड फ्लो आसानी से होता है ।

स्किन प्रॉब्लम्स

आपको अगर पिंपल्स या दूसरी स्किन प्रॉब्लम्स हैं तो भी आपको गुड़ की चाय पीनी चाहिए। गुड़ का सेवन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Related News