ये हैं IPL के सबसे खतरनाक फिनिशर, आते ही करते हैं छक्कों की बारिश, देखिए धोनी का नंबर

img

नई दिल्ली॥ जब भी इंडियन प्रिमियर लीग में बेस्ट फिनिशर की बात होती है तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरूर आता है। लेकिन अब क्रिकेट में ऐसे और भी कई बल्लेबाज मौजूद हैं। जो धोनी की तरह ही शानदार फिनिशर हैं। तो आईये हम आपको बताते हैं।

ऋषभ पंत इंडियन प्रिमियर लीग में दिल्ली कैपिटल की टीम से खेलते हैं और इंडियन प्रिमियर लीग के बीते दो में एक फिनिशर के रूप में ऋषभ पंत ने 243 के स्ट्राइक रेट के साथ 265 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलते हुए हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया है और आखिरी ओवरों में खूब सारे रन बटोरे हैं उन्होंने इंडियन प्रिमियर लीग के बीते 2 वर्षों में एक फिनिशर के रूप में 190 के स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल इंडियन प्रिमियर लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। रसेल ने इंडियन प्रिमियर लीग के बीते 2 वर्षों में एक फिनिशर के रूप में 246 के स्ट्राइक रेट से 463 रन बनाए हैं।

पढि़ए-टीम इंडिया को विश्वकप फाइनल हराने के बाद स्टार्क की वाइफ ने जो बयान दिया, सुनकर सब दंग हो गए

इंडियन प्रिमियर लीग में बेस्ट फिनिशर की बात हो और उसमें धोनी का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। धोनी सिर्फ इंडियन प्रिमियर लीग के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के बेस्ट फिनिशर में से एक हैं। धोनी ने आईपीएल के पिछले दो सालों में 199 के स्ट्राइक रेट से सबसे अधिक 497 रन बनाए हैं।

Related News