Aloe vera को इस्तेमाल करने से होंगे ये फायदे, जानें यूज़ करने का सही तरीका

img

कई लोगों को फटी एड़ियों की समस्या होता है। त्वचा के रूखेपन के कारण एड़ियां फट जाती है। एड़ी के फटने से दर्द भी होता है। इस वजह से कई बार चलने में भी परेशानी होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए प्राकृतिक उपायों की सहायता ले सकते हैं। ये उपाय आपकी एड़ियों की त्वचा को मुलायम रखने में मदद करते हैं, साथ ही फटी एड़ियों के कारण होने वाली परेशानी को भी कम करते हैं। आइए जानते हैं Aloe vera  की मदद से आप अपनी इस समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

Aloe vera

उपाय:

एलोवेरा (Aloe vera) जेल, पेट्रोलियम जेली, विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल की मदद से आप अपनी फटी एड़ी की समस्या को कम कर सकते हैं। इन चीजों में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं और एड़ियों को मुलायम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इस उपाय को करने से आपकी त्वचा को किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं होगा।

जरुरी सामग्री:

1 चम्मच पेट्रोलियम जेली
1 चम्मच नारियल तेल
आधा चम्मच एलोवेरा (Aloe vera) जेल
विटामिन ई कैप्सूल

इस प्रकार बनायें :

सबसे पहले एक कटोरी में इन सभी चीजों को लें और अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को एड़ियों पर अच्छी तरह लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब हल्के गुनगुने पानी से धो लें। धोने के बाद तैलिए से पोंछ लें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में दो से तीन दिन इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।

Aloe vera जेल, विटामिन ई कैप्सूल, नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली के फायदें:

एलोवेरा (Aloe vera) जेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होता है जो फटी एड़ियों के लिए अच्छा होता है। विटामिन ई कैप्सून स्किन के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

ये भी पढें-

Aloe vera किस प्रकार मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक, जानें कैसे

Related News