इन राज्यों में आज हो सकता है ये, अलर्ट रहें लोग

img

नई दिल्ली॥ भारतीय मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शामली, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर और देवबंद के करीब के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

people are not being alert even in lockdown

सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली (बादली, मॉडल टाउन, आज़ादपुर, बुरारी) के भिन्न-भिन्न जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, रायलसीमा, तटीय-उत्तर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुपुद्दुचेरी, कराईकल और केरल में भी आज भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तेलंगाना में भिन्न-भिन्न जगहों पर आज भारी वर्षा की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई जगहों पर भयंकर बारिश वर्षा हो सकती है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर आज भयंकर बारिश की संभावना है।

 

Related News