ज्योतिरादित्य सिन्धिया के इन करीबियों को मिल सकता है कैबिनेट का दर्जा, 3 जनवरी को शिवराज सरकार॰॰॰

img

ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों को शिवराज सरकार बड़ा पद दे सकती है। उपचुनाव के बाद से ही शिवराज कैबिनेट के विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। ज्योतिरादित्य सिन्धिया के हर दौरे के दौरान ये अटकलें तेज हो जाती थी। सभी अटकलों पर अब विराम लग गया है।

Shivraj and Jyotiraj Scindia

तीन जनवरी 2021 को शिवराज कैबिनेट का विस्तार होगा। कैबिनेट विस्तार को लेकर राज भवन में जानकारी दे दी गई है। उसके बाद राजभवन में भी तैयारी शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक शिवराज कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे होगा। इसी दिन मध्यप्रदेश के नए मुख्य जज मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण भी संभावित है। राजभवन की ओर से कैबिनेट विस्तार को लेकर पुष्टि कर दी गई है। हालांकि कितने मंत्री शपथ लेंगे ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। किंतु कैबिनेट में 5 मंत्रियों के पद खाली हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादारों में शामिल तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। ये बताया जा रहा है कि ये दोनों फिर से शपथ लेंगे। वहीं, उपचुनाव में 3 लोगों की हार की वजह से जगह खाली हैं। तीनों सिंधिया खेमे के लोग थे। ऐसे में प्रश्न है कि उनके स्थान पर इस बार शिवराज कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी। इस पर से अभी पर्दा नहीं उठा है। किंतु दावेदार कई हैं। कहा जा रहा है कि कई दौर के मंथन के बाद दिल्ली से कैबिनेट विस्तार को लेकर हरी झंडी मिल गई है।

 

Related News