Bigg Boss 15 का पारा Love Birds ने बढ़ाया, कभी कमरे में तो कभी गार्डन में हो रहे इंटिमेट

img

मुंबई। 2 अक्टूबर से टेलीविजन का सबसे विवादित शो बिग बॉस’ (Bigg Boss 15) शुरू हो चुका है। शो के हर सीजन में लड़ाई-झगड़े साथ ही रोमांस का तड़का भी जमकर लगता है। बिग बॉस सीजन 15 को शुरू हुए अभी दो हफ्ता भी नहीं बीता लेकिन कंटेस्टेंट माइशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच बढ़ती नजदीकियों ने शो का पारा बढ़ा दिया है। शो में मौजूद दोनों की दोस्ती अब प्यार में तब्दील होती नजर आ रही है। ये दोनों एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को प्रदर्शित करने में जरा भी नहीं चूकते।

Bigg Boss 15

हाल ही में ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि माइशा सोफे पर लेटी होती हैं और ईशान से पूछती हैं, ‘कुछ भूल तो नहीं रहे?’ ईशान कहते हैं, ‘नहीं बेबी।‘ इसके बाद ईशान, माइशा को किस करते हैं। ये दोनों बिना किसी की परवाह किये गार्डन एरिया में तो कभी बाथरूम एरिया में एक दूसरे को किस करते नजर आ जाते हैं।

बढ़ी नजदीकियां (Bigg Boss 15)

बिग बॉस (Bigg Boss 15) के इस प्रोमो को कलर्स टेलीविजन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। इसके साथ उसने के कैप्शन भी लिखा है- ‘बिग बॉस 15 के जंगल के लव बर्ड्स के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां। आपका क्या ख्याल है इनके बारे में?’ शो का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो गया हैं और लोग इस पर अपने कमेंट भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘भाई इतनी जल्दी भी क्या है? फैमिली शो है यार।‘ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘इनको घर में किसी की नहीं पड़ी है। सब लड़ते रहते हैं इनको अपने रोमांस की पड़ी रहती है।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘स्पिलिट्सविला में भी इतना नहीं होता।‘

Religious Conversion पर सख्त हुए RSS चीफ, कहा- हिन्दू युवतियों को सिखाएँ धर्म का आदर करना वरना॰॰॰

Related News