Vastu Shastra : इंसान को कंगाल बना देती हैं किचन में होने वाली ये गलतियां, भूलकर भी न करें

img

कई बार इंसान को उसकी एक छोटी सी गलती की भी काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ जाती है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि वास्तु (Vastu Shastra) से जुड़ी गलतियों की वजह से अक्सर लोगों को मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ जाता है। घर से सुख-संपन्नता खत्म हो जाती है। इंसान कर्जों के बोझ तले दब जाता है। हालात इतने खराब हो जाते हैं वह काफी तनाव में घिर जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी तमाम गलतियों के बारे में बताया गया है जिन्हें सुधार पर आप अपनी स्थित भी सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं वो पांच बड़ी गलतियां जो किसी भी इंसान को पाई-पाई का मोहताज बना देती हैं।

Vastu Shastra

1- वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि कुछ लोग डस्टबिन को घर के बाहर या प्रवेश द्वार पर रखते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। ये एक गलती आमिर से आमिर इंसान को भी गरीब बना सकती है। यही वजह है कि घर के प्रवेश द्वार हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। यहां कभी भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए।

2. बहुत से लोग बिस्तर पर आराम से बैठकर खाना खाना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में ऐसा करने की सख्त मनाही है। यह एक गलती इंसान को गरीब बना देती है। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में भी बाधा आने लगती है।

३- रात के समय किचन में खाली और जूठे बर्तन रखना भी बहुत अशुभ माना जाता है। अगर किसी कारणवश आप रात के समय जूठे बर्तन नहीं साफ करते तो उन्हें किचन मेंसे बाहर निकाल दें। रात में सोने से पहले किचन को अच्छी तरह साफ करें, अन्यथा घर में हमेशा आर्थिक दिक्कत बन रहेगी। (Vastu Shastra)

4. हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है लेकिन शाम के समय दूध, दही और नमक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपको कंगाल बना सकता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कहा गया है कि शाम के समय इन चीजों का दान करने से घर में आर्थिक तंगी आ जाती है।

5. रात के समय किचन या बाथरूम में रखे पानी के बर्तनों को भी खाली रखना बेहद अपशकुन माना जाता है। बाथरूम में कम से कम एक बाल्टी पानी हमेशा भरा रहना चाहिए। यह ना सिर्फ घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को कम करता है बल्कि इंसान को कंगाल होने से भी बचाता है। (Vastu Shastra)

Yogi Adityanath ने कहा, पहली बार लोगों को लगा गरीबों के मकान बन सकते हैं, आने वाले सालों में करना है ये काम

Related News