हिंदू और मुस्लिम की आड़ में ये लोग कर रहे देश से गद्दारी- सीएम केजरीवाल

img

नई दिल्ली ।। CORONA__VIRUS पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा है कि देश इस वक्त नाजुक दौर से गुजर रहा है, लेकिन कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम कोरोना को तभी हरा पाएंगे जब एकजुट होकर लड़ेंगे। सीएम ने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं, वो देश से गद्दारी कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में कोरोना के केसों में बढ़ोतरी को चिंता की बात बताया और कहा कि सबको मिलकर इसे रोकना है।

सीएम ने कहा कि प्रकृति के सामने अमेरिका, स्पेन, इंग्लैंड, फ्रांस, इटली जैसे शक्तिशाली देश बेबस हैं। हम इसे प्रकृति बोलें, अल्लाह बोलें या ईश्वर। लेकिन प्रकृति बहुत शक्तिशाली है। सोशल मीडिया देखा है कि इतनी कठिन परिस्थिति में भी कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्म और जातियों के लोग मिलकर एकसाथ एक मुट्ठी की तरह काम करेंगे, तभी हम CORONA__VIRUS से लड़ पाएंगे।

सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में CORONA__VIRUS के केस बहुत तेजी से बढ़े हैं। 9 अप्रैल को केवल 51 केस बढ़े थे। 10 अप्रैल को 183 केस बढ़े, 11 अप्रैल को 166 केस बढ़ गए, 13 अप्रैल को 356 केस बढ़ गए। ये चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के ऊपर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। दिल्ली देश की राजधानी है।

बीते दो महीनों में विदेश से बहुत यात्री आए। देश के दूसरे शहरों में भी विदेश से लोग आए, लेकिन दिल्ली में ज्यादा लोग आए। CORONA__VIRUS प्रभावित देशों से बहुत लोग दिल्ली आए। इसके अलावा मरकज के काफी मामले आए। इन कारणों से दिल्ली में केस ज्यादा है। पूरी उम्मीद है कि हम सब मिलकर संभाल लेंगे।

पढ़िए-CORONA के बाद अब हिंदुस्तान पर मंडराया एक और संकट, रहे सावधान

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का बिल्कुल सही फैसला किया है। अगर लॉकडाउन नहीं बढ़ाते, तो कोरोना ज्यादा फैल जाता। उन्होंने कहा कि सरकार को दिल्ली में सबका साथ मिला है। लोगों ने बड़ी हिम्मत के साथ लॉकडाउन की शर्तों का पालन किया है। आने वाले दो-तीन हफ्ते में भी नियमों का अच्छे से पालन किया, तो कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी।

सीएम ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन बनाए हैं। 47 से ज्यादा इलाकों को सील किया गया है। जिस इलाके में तीन या तीन से ज्यादा कोरोना के मरीज मिलते हैं, उस पूरे इलाके को सील कर देते हैं। सारे इलाके को सैनिटाइज करते हैं। ऑपरेशन शील्ड लागू करते हैं और यह ऑपरेशन काफी सफल है। पूरी दिल्ली में सैनिटाइजेशन के लिए 60 मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 10 जापानी मशीनों से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया है। केजरीवाल ने कहा कि वह भी कुछ कन्टेनमेंट क्षेत्रों में जाएंगे और स्थिति को देखेंगे।

जो लोग अनिवार्य सेवाओं से जुड़े हैं उन्हें विशेष पास जारी किए गए थे, लेकिन उनकी वैलिडिटी 14 अप्रैल तक ही थी। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को साफ किया कि ऐसे पास अब आगे 3 मई तक वैलिड माने जाएंगे। लोगों को अलग से नए पास नहीं बनवाने पड़ेंगे।

Related News