पूरे भारत में दुष्कर्म में नंबर-1 है ये राज्य, इन 5 प्रदेशों होते हैं सबसे ज्यादा रेप

img

नई दिल्ली॥ हाथरस वारदात को लेकर सियासत अपने चरम पर है। कांग्रेस इस मामले पर पूरी तरह मुखर है। अभी हाल ही में राहुल व प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की कोशिश में अरेस्ट किया गया था। मगर कांग्रेस शासित राजस्थान दुष्कर्म के मामले में देश में नम्बर वन पर है।Woman rape Crime

खबर के मुताबिक राजस्थान राज्य के बारां में 2 नाबालिग बहनों से कथित बलात्कार को लेकर राजस्थान सरकार पर प्रश्न उठ रहे हैं। बारां शहर की 2 नाबालिग बहनें 19 सितम्बर को घर से लापता हो गई थीं, जिन्हें 22 सितम्बर को कोटा से बरामद किया गया। बयान वगैरह दर्ज करने के बाद इन युवतियों को उनके घरवालों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियों ने अपने 164 के बयानों में बताया कि उनसे कोई रेप नहीं हुआ है। इन दोनों के मेडिकल चेकअप में भी बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई।

टॉप-5 राज्य में रेप केस

  1. राजस्थान- 5997
  2. उत्तर प्रदेश- 3065
  3. मध्य प्रदेश- 2485
  4. महाराष्ट्र- 2299
  5. केरल- 2023

 

Related News