आज से ही अपने डाइट में शामिल करेंगे ये चीज़ें, नहीं होगी विटामिन-डी की कमी!

img

विटामिन-डी की कमी अक्सर लोगो को हो जाती है लेकिन यह एक बड़ी समस्या है क्योंकि विटामिन-डी की कमी से होने वाला रोग बहुत कष्टदाई होता हैं। इसके वजह से क्या कुछ जेलना पड़ता हैं। कोरोना वायरस महामारी में इसको लेकर जागरुकता बढ़ गई हैं। विटामिन-डी हमें प्राकृतिक रूप से सूरज की किरणों से मिलता है, जिससे हमारा शरीर कई तरह के काम करने में सक्षम होता है।

vitamin D

इसके अलावा विटामिन-डी हमारे शरीर को भोजन के स्रोतों से कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करने में एक बड़ी भूमिका निभाता है, जो हमारी हड्डियों, मांसपेशियों, बालों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गर्मियों या सर्दियों में आपको धूप मिल जाती है, लेकिन मॉनसून में सूरज की रौशनी मिलना एक समस्या हो जाती है। इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से हम ज़्यादा समय घर पर ही बिता रहे हैं, जो विटामिन-डी की कमी का कारण बन रहा है।

विटामिन-डी की कमी से क्या होता हैं-

  • विटामिन-डी की कमी से बच्चों में रिकेट्स (अपूर्ण हड्डी का निर्माण) हो सकता है।
    आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं, क्योंकि इससे इम्यूनिटी कमज़ोर होती है।
  • पर्याप्त आराम के बाद भी थकावट महसूस करते हैं।
  • बुज़ुर्गों के शरीर में विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा के अभाव से हड्डियों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
  • कुछ अध्ययन यह भी बताते हैं कि विटामिन-डी की कमी से पुरुषों में कोलोरेक्टल कैंसर और महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
  • मॉनसून में इन फूड्स का सेवन कर दूर करें विटामिन-डी की कमी

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही, छाछ, चीज़, पनीर और अंडे में विटामिन-डी की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। अंडे की जर्दी के साथ उसका सफेद हिस्सा भी खाएं, क्योंकि यही वह भाग है, जिसमें विटामिन-डी संग्रहीत होता है।

मशरूम

मशरूम में न सिर्फ कम वसा होती है बल्कि, उच्च पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। मशरूम का सेवन भी आपको विटामिन-डी की अच्छी मात्रा प्रदान करता है।

साबुत अनाज

साबुत गेहूं, रागी, जौ और जई जैसे अनाज विटामिन-डी से भरे होते हैं। मॉनसून में साबित अनाज का सेवन करने से शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी हो जाती है।

मछली

अगर आप सी-फूड के शौक़ीन हैं, तो सैल्मन और टूना मच्छली ज़रूर खाएं। इन दोनों मच्छलियों में विटामिन-डी की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड, जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मछली को एक सार्थक भोजन बनाते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

अखरोट और मूंगफली ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जिनमें विटामिन-डी की अच्छी मात्रा होती है। रोज़ाना 3-4 अखरोट और मूंगफली सहित बादाम, किशमिश जैसे नट्स खाने की कोशिश करें। इसकी मदद से आप मॉनसून में भी शरीर में विटामिन-डी की कमी से बच सकेंगे।

Related News