अस्थमा की समस्या को दूर करने में कारगर हैं ये योग आसन

img

आज के समय में हर इंसान बहुत आलसी हो गया हैं खासकर कर इस कोरोना काल के लॉकडाउन में अगर ऐसे ही चलता रहा तो जल्द ही स्थितियां बहुत गंभीर हो जाएंगी।

Bhujangasana

डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए योग करने की सलाह देते हैं। खासकर कोरोना काल में इसका महत्व बहुत बढ़ गया है। योग के कई आसन हैं। इनमें एक आसन भुजंगासन है।

यह आसन कई रोगों में फायदेमंद साबित होता है। खासकर अस्थमा के लिए यह रामबाण इलाज है। साथ ही भुजंगासन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके कई अन्य फायदे भी हैं। योग विशेषज्ञ लोगों को रोजाना भुजंगासन करने की सलाह देते हैं। आइए, भुजंगासन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

भुजंगासन क्या है

भुजंगासन दो शब्दों भुजंग और आसन से मिलकर बना है। अंग्रेजी में इस आसन को कोबरा पोज़ कहते हैं। इस योग में सांप की तरह अपने धड़ को आगे की दिशा में उठाकर रखना होता है। इस योग को करने से पेट पर अधिक बल पड़ता है। इससे पाचन तंत्र बहुत मज़बूत होता है।

अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या है, तो रोज़ाना भुजंगासन करें। इस शोध में भुजंगासन के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो भुजंगासन कई बीमारियों में फायदेमंद है। इससे कब्ज, अस्थमा, महिलाओं को होने वाली मासिक धर्म में समस्या को दूर किया जा सकता है।

भुजंगासन के फायदे-

  • इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • कंधों और बाहों को मजबूती प्रदान होता है।
  • शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
  • तनाव और थकान को दूर करता है।
    हृदय स्वस्थ रहता है।
  • अस्थमा के लक्षणों में आराम मिलता है।

कैसे करें भुजंगासन

समतल और स्वच्छ जमीन पर दरी बिछाकर पेट के बल लेट जाएं और थोड़ी देर आराम करें। इसके बाद पुश अप मुद्रा में आकर शरीर के अगले हिस्से को उठाएं। इस आसान को अपने धड़ को आगे की दिशा में उठाकर रखना होता है। इस मुद्रा में अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार रहें। फिर पहली अवस्था में आ जाएं। इसे रोजाना दस बार जरूर करें।

 

Related News