OMG!! सिर्फ एक साल में 20 बच्चों की माँ बनी 23 साल की ये महिला, बताया कैसे हुआ ऐसा संभव

img

अजब-गजब॥ रश्यिा में एक बहुत ही अमीर परिवार की महिला ने एक साल में बीस बच्चों को जन्म दिया है। वो अब 21 बच्चों की माँ है। तो वहीं ये मामला जिसने सुना है वो दंग रह गया।

23 yearold woman

जानकारी के तहत इन बच्चों की निगरानी के लिए 16 स्थाई नैनी रखीं गई हैं। मिली एक रिपोर्ट के अनुसार ये महिला स्वयं भी इन बच्चों की देखरेख में व्यस्त रहती है। हालांकि उसका मानना है कि वो अपने परिवार को और भी बड़ा करना चाहती है। 23 वर्ष की आयु में 21 बच्चों की माँ बनी क्रिस्टीना ओजटर्क ने बताया कि वह अपने करोड़पति हस्बैंड गैलीप से जब मिलीं, तो उन्होंने एक बड़ा परिवार बनाने का सपना देखा था।

हालांकि उसके 57 वर्षीय हस्बैंड गैलीप पहले से शादीशुदा थे। गैलीप से उसकी भेंट जॉर्जिया की यात्रा के लत्च हुई थी। क्रिस्टीना ने कहा कि 20 बच्चों की माँ बनने के लिए उसने सरोगेसी का सहारा लिया। एक वर्ष पूर्व तक उसके पास एक बच्चा था, मगर इसके पश्चात् उसके 20 बच्चे और हुए।

सरोगेट्स (किराए की कोख) के लिए उसने तकरीबन एक करोड़ 42 लाख रुपये खर्च किए, जिसके पश्चात् उसकी फैमिली का तेजी से विस्तार हुआ। वही इन बच्चों की निगरानी के लिए दंपति के पास 16 लिव-इन नैनियां हैं तथा वे हर साल उन पर तकरीबन 70 लाख का खर्च करते हैं। महिला ने कहा कि वो हर वक़्त अपने बच्चों के साथ रहती है और वह सब कुछ करती है जो एक माँ सामान्य रूप से पर करती हैं।

Related News