रेप के आरोपी इस अभिनेता को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, ये अभिनेत्रियां सपोर्ट में उतरी

img
टेलीविजन जगत के जाने -माने अभिनेता व ‘नागिन 3 ‘ फेम पर्ल वी पुरी को रेप के आरोप में वसई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले पर्ल की कथ‍ित एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कर‍िश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर पर्ल को जमानत दिए जाने की खबर दी थी। लेक‍िन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल को जमानत नहीं बल्क‍ि न्याय‍िक हिरासत में ले लिया गया है। अब इस मामले में फिर से सुनवाई सोमवार को होगी।
PEARL V PURI
4 जून को अभिनेता पर एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर रेप  और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया था। 

लिखा-‘सत्यमेव जयते

टेलीविजन अभिनेत्री एवं पर्ल वी पुरी की करीबी दोस्त करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘सत्यमेव जयते। सत्य की जीत हुई और उसकी जीत हुई।’
 
अभिनेता को जमानत मिलने से उनके फैंस के साथ -साथ टेलीविजन जगत की कई हस्तियां भी काफी खुश हैं। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद टेलीविजन क्वीन  एकता कपूर, विकास कलंत्री, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी और अली गोनी समेत कई टीवी सेलेब्स पर्ल के सपोर्ट में आए और सभी सेलेब्स ने अभिनेता पर लगे इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद, साजिश और झूठा बताया।

‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी

गौरतलब है अभिनेता पर्ल वी पुरी ने साल 2013 में  टीवी धारावाहिक ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ से मिला। इसके बाद पर्ल वी पुरी ने ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘नागिन 3’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। इसके साथ पर्ल वी पुरी बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह  ‘किचन चैंपियन 5’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे रियलिटी शोज और कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं। 

लड़की की मां ने बताया, उनका पति बना रहा झूठी कहानियां

एकता कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “क्या मैं किसी बच्चे के साथ छेड़खानी करने वाले…या किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने वाले का समर्थन करूंगी? लेकिन, मैंने पिछली रात से अब तक जो देखा, वह मानवीय भ्रष्टता में पूर्ण रूप से निम्न था। मानवता इस स्तर तक कैसे जा सकती है? जो लोग एक-दूसरे से परेशान हैं, वे किसी तीसरे व्यक्ति को अपनी लड़ाई में कैसे घसीट सकते हैं? एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कैसे कर सकता है?”

एकता कपूर ने आगे लिखा, “बच्ची और लड़की की मां के साथ कई कॉल पर बात हुई है, जिन्होंने खुले तौर पर कहा है कि पर्ल बेकसूर है। उसका पति है जो अपने बच्ची को अपने पास रखने के लिए झूठी कहानियां बनाने की कोशिश कर रहा है और यह साबित करना चाहता है कि सेट पर एक कामकाजी मां अपनी बच्ची की देखभाल नहीं कर सकती है। अगर यह सच है तो कई स्तरों पर गलत है। अपने स्वयं के एजेंडे को पूरा करने और एक बच्ची को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और एक निर्दोष व्यक्ति को दोषी बनाने के लिए ‘मी टू’ जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण आंदोलन का उपयोग करना। मुझे फैसला करने का कोई अधिकार नहीं है, अदालत तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत।”

मेरे पास बच्ची की मां से बातचीत के सभी वॉइस नोट्स और मैसेज हैं

प्रोड्यूसर ने लिखा, “मेरी राय केवल उसी से आती है, जो कल रात लड़की की मां ने मुझसे कही थी और वह है-पर्ल बेकसूर है। और यह बहुत दुखद है कि अगर लोग यह साबित करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं कि कामकाजी मां अपने बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। मेरे पास बच्ची की मां से मेरी बातचीत के सभी वॉइस नोट्स और मैसेज हैं, जो स्पष्ट रूप से पर्ल पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों की ओर इशारा करते हैं।”

आवश्यक आंदोलनों का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है

एकता ने लिखा, “फिल्म इंडस्ट्री किसी भी अन्य व्यवसाय की तरह ही सुरक्षित या असुरक्षित है। अपने एजेंडे को हल करने के लिए इसे बदनाम करना अब तक का सबसे निचला रूप है। यदि संयोगवश, पर्ल निर्दोष साबित हो जाता है तो मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे इस बात पर अधिक गहराई से गौर करें कि आज के समय में महत्वपूर्ण और आवश्यक आंदोलनों का गलत तरीके से उपयोग कैसे किया जा रहा है। जिससे स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सकता है। न्याय की जीत हो। #MayJusticePrevail@pearlvpuri।”

मैं उसे लंबे समय से जानती हूं, ये सच हो ही नहीं सकता: अनीता

एकता कपूर के अलावा अन्य कई टीवी सेलेब्स ने भी पर्ल का सपोर्ट किया है। पर्ल की को-स्टार रहीं एक्टेस अनीता हसनंदानी ने उनके साथ की एक फोटो शेयर कर लिखा, “सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उसे लंबे समय से जानती हूं। ये सच नहीं है, सच हो ही नहीं सकता है। सब झूठ है, मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा। जल्द ही सच बाहर आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी।”

पर्ल टीवी इंडस्ट्री के सबसे अच्छे लड़कों में से एक है: क्रिस्टल डिसूजा

एकता और अनीता के अलावा क्रिस्टल डिसूजा ने भी पर्ल वी पूरी का सपोर्ट किया है। क्रिस्टल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “मैं पर्ल को जानती हूं और वह हमारे टीवी इंडस्ट्री में मिले सबसे अच्छे लड़कों में से एक है। वो एक सज्जन व्यक्ति है। कृपया निराधार आरोपों पर न जाएं। सच्चाई सामने आने की प्रतीक्षा करें। #istandwithpearl #PearlVPuri।” शाहीर शेख, करिश्मा तन्ना, निया शर्मा, अली गोनी, हिना खान, राखी सावंत, सुरभि ज्योति, सुयश राय समेत कई अन्य सेलेब्स और पर्ल के फैंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

Related News