इस राशि को आज होगा धन लाभ, देखिए 4 अप्रैल का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज तुला, धनु और मकर के लिए दिन अच्छा रहेगा। वहीं, कन्‍या राशि के आईटी और फ़िल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे।

मेष – बैंकिंग और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सफेद रंग शुभ है।

पढ़िए-सूर्य से भी तेज चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, इस राशि के लोग सावधान रहें

वृष – बैंकिंग की सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। नीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।

मिथुन- कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी हैं ।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क- आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीडिया और बैंकिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। लाल रंग शुभ है।

सिंह- आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है पीला। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या- आईटी और फ़िल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। हरा रंग शुभ है।

तुला – आज अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का आगमन होगा।आप अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है।हरा रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- आज आफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंग। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। लाल वस्त्र दान करें।

धनु- सफलता की प्राप्ति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छा रहना चाहिए। नारंगी रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

मकर- आज अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ बेहतर रहेगी।गरीबों में अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी के मन्दिर जाएं।

कुंभ- जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए।गरीबों में अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें और सफल रहें।

मीन- आज शानदार समय है। श्वांस के रोगी चिंतित रहेंगे। सफेद रंग समृद्धि कारक है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। गरीबों में अन्न का दान करें। आज धन की प्राप्ति करेंगे।

Related News