एक घंटे में दो बार भूकंप के झटकों से हिला ये इलाका, तीव्रता 6.1

img

नई दिल्ली ।। इंडोनेशिया में एक घंटे के अंतराल में दो भूकंप के झटके आने से हड़कंप मच गया हैं। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक,रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान विभाग ने जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने जावा भूकंप के प्रभाव के कारण सुनामी से इनकार किया है। हालांकि शुरुआत में भूकंप के झटके की तीव्रता 5.5 बताई गई हैं।

बीते 14 सितंबर को भी इंडोनेशिया में भूकंप आया हैं। देश के कई हिस्सों में जोरदार झटके महसूस किए गए हैं रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक इंडोनेशिया में भूकंप के झटके स्थानीय समय शाम सवा चार बजे महसूस किया गया हैं। भूकंप का केंद्र लाइवुई से 106 किमी दूर जमीन की सतह से 10 किमी गहराई में हैं।

Related News