भाजपा के इस बड़े नेता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, इस हाल में लटका मिला शव

img

नई दिल्ली॥ भारतीय जनता पार्टी के एक नेता जीएस बावा ने कथित रूप से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। उनका शव एक पार्क में लटका हुआ मिला। वे पश्चिमी दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पुलिस ने इस बीच संदिग्ध हालातों में भाजपा नेता की मौत की जांच शुरू कर दी है।

खबर के मुताबिक जीएस बावा 58 साल के थे और पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे। उनका शव उनके घर के पास के ही एक पार्क में मिला। घटना सोमवार शाम की है। होली के दिन शाम करीब 6 बजे जब कुछ लोग पार्क में पहुंचे तो उन्होंने शव को एक ग्रिल में लटकता हुए पाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पार्क से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच सूत्रों के मुताबिक घरेलू विवाद जीएस बावा के आत्महत्या का कारण हो सकता है। हालांकि, अभी पूरे प्रकरण की जांच जारी है और पुष्ट तौर पर कुछ भी साफ नहीं हो सकता है।JS bawa

आपको बता दें कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राम स्‍वरूप शर्मा के भी निधन की खबर आई थी। भाजपा सांसद का शव उनके दिल्ली स्थित आवास में फंदे से लटका हुआ मिला था।

Related News