जेल में बंद मुख्तार अंसारी से मिला यूपी का ये बड़ा नेता, की पार्टी से इलेक्शन लड़ाने की अपील

img

पूर्व मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से भेंट की। ओम प्रकाश ने बताया कि मुख्तार से इलेक्शन को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले ओम प्रकाश ऐलान कर चुके हैं कि मुख्तार अंसारी जहां से चाहें उनकी पार्टी वहां से टिकट देगी।

Mukhtar Ansari

जानकारी के मुताबिक सुभासपा चीफ ने बाहूबली नेता मुख्तार को मसीहा बताया था। राजभर ने कहा वे जहां से इलेक्शन लड़ना चाहें, उन्हें टिकट देकर इलेक्शन लड़ाएंगे। उन्होंने कहा था, उनकी पार्टी ना केवल मुख्तार अंसारी बल्कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट देने के लिए तैयार है।

ओम प्रकाश के इस सवाल ने मुख्तार अंसारी को दिलाई राहत

ओमप्रकाश ने कहा था, मुख्तार जनता के वोट से इलेक्शन जीतते हैं। यदि वे माफिया होते तो लोग वोट क्यों देते? इस नाते मुख्तार अंसारी गरीबों का मसीहा है। राजभर ने कहा, जहां तक जेल में बंद होने का सवाल है, तो किसी पर भी मुकदमा दर्ज हो, उसे जेल जाना पड़ेगा। मगर उन्हें अभी तक सजा नहीं हुई है।

 

Related News