पुलिस स्टेशन के सामने भाजपा के इस नेता की हुई गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

img

नई दिल्ली॥ वेस्ट-बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में रविवार रात कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष की हत्या जिले के टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के सामने हुई है, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। मौके की गम्भीरता को देखते हुए रात से भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले को देखते हुए वेस्ट-बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राज्य की मुख्य मंत्री बनर्जी तथा DGP को बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर बुलाया है।

बता दें कि इस घटना की जानकारी खुद राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर दी है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता शुक्ला रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे टीटागढ़ BN पुलिस स्टेशन के सामने बने पार्टी कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू की। हमले में गंभीर रूप से जख्मी बीजेपी नेता मनीष को पहले बैरकपुर के BN बोस हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर देखकर अपोलो हॉस्पिटल भेजा दिया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

Related News