226 करोड़ की प्रापर्टी का मालिक है BJP का ये विधायक, दिग्विजय ने बोली ये बात

img

नई दिल्ली॥ मध्यप्रदेश राज्य के सियासी ड्रामे के बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ट्वीट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस ट्वीट में मध्यप्रदेश में सियासी खेल के मास्टर मांइड के नाम का खुलासा किया है। इसके साथ ही उन्होंने उन विधायकों का आभार भी जताया है वो वापस आ गए हैं। पूर्व सीएम सिंह ने इस पूरे सियासी घटनाक्रम में संजय पाठक के नाम का खुलासा किया है।

भारतीय जनता पार्टी में इस horsetrading के लिये ज़िम्मेदार

  • शिवराज चौहान
  • नरोत्तम मिश्रा
  • संजय पाठक
  • विश्वास सारंग
  • भूपेन्द्र सिंह

एमपी में भारतीय जनता पार्टी की हॉर्स ट्रेडिंग खुल कर सामने आ गयी। लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। सभी विधायकों को आभार। भारतीय जनता पार्टी में इस हॉर्स ट्रेडिंग के लिये ज़िम्मेदार, शिवराज चौहान, नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, विश्वास सारंग और भूपेन्द्र सिंह। पीएम व अतमि जी काला धन आप की पार्टी में ही है आप विदेशों में कहां ढूंढते हो।

जानिए संजय पाठक के बारे में

संजय पाठक कटनी जिले की विजयराघौगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 2008 और 2013 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट में जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की। शिवराज सरकार में वो राज्यमंत्री भी रहे। वहीं, 2018 का चुनाव उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सीट पर लड़ा और जीत दर्ज की।

आपको बता दें कि साल 2018 के विधानसभा इलेक्शन में संजय पाठक जो चुनावी शपथ पत्र में अपनी संपत्ति करीब 226 करोड़ रुपए दिखाई थी। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि एमपी में जिन विधायकों को बंधक बनाया गया है उन्हें इन्ही के चार्टर प्लेन से लेकर जाया गया है।

पढि़ए-राष्ट्रपति ने महिलाओं को लेकर दिया गैर जिम्मेदाराना बयान, कहा- कम से कम 6 बच्चे करें पैदा

Related News