इस बॉलीवुड एक्टर ने साधा पर महाराष्ट्र के नेताओं निशाना, बॉलीवुड कलाकारों ने …

img

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मचे राजनैतिक कोहराम को देखते हुए दिग्गज नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी खूब रिएक्शन नजर आ रहें है। अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए कई बॉलीवुड कलाकारों ने महाराष्ट्र के सियासी घमासान पर अपनी राय पेश की है। लेकिन इन सबमें बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान के ट्वीट ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है।

सियासी घमासान के बीच आयी बड़ी खबर, होटल में 162 विधायकों के परेड के बाद राज्यपाल के सामने… सपा ने भी किया ये ऐलान!

दरअसल, कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए महाराष्ट्र के नेताओं पर निशाना साधा है, साथ ही उन्हें सबसे बड़ा एक्टर भी बताया है। महाराष्ट्र के नेताओं पर आया कमाल आर खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही लोग जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने महाराष्ट्र में नेताओं की गतिविधियों पर निशाना साधते हुए लिखा, महाराष्ट्र के नेताओं ने यह साबित कर दिया कि वह मुंबई में रहने वाले असली अभिनेताओं से भी बड़े कलाकार हैं।

सियासी घमासान के बीच आयी बड़ी खबर, होटल में 162 विधायकों के परेड के बाद राज्यपाल के सामने… सपा ने भी किया ये ऐलान!

अपने इस ट्वीट के जरिए कमाल आर खान ने नेताओं को सबसे बड़ा एक्टर बताया, साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी तंज कसा। इसके अलावा कमाल आर खान ने महाराष्ट्र पर एक और ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा। मैं इंतजार कर रहा हूं कि कौन से डायरेक्टर महाराष्ट्र की ड्रामा पॉलिटिक्स पर सबसे पहले फिल्म की घोषणा करते हैं? यह साल की सबसे बेस्ट थ्रिलर फिल्म हो सकती है।

Related News