इस सेलिब्रिटी ने किया था रिया का समर्थन, अब अपनी बहन के साथ….

img

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जेल में हैं। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी रिया के समर्थन में आए हैं। इनमें एक नाम अभिनेता फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर का भी है। हाल ही में शिबानी ने रिया का समर्थन करते हुए पोस्ट शेयर किया था। शिबानी दांडेकर और रिया चक्रवर्ती दोस्ती है।

shibani dandekar

रिया के गिरफ्तार किए जाने के बाद शिबानी और उनकी बहन अनुषा ने रिया के सपोर्ट में आवाज उठानी शुरू कर दी। हालांकि अब दोनों बहनों ने हैशटैग रिलीजरिया वाली अपनी सारी पोस्ट को डिलीट कर दी है। हाल ही में शिबानी ने रिया को सपोर्ट करते हुए अंकिता लोखंडे पर 2 सेकेंड का फेम पाने का आरोप लगाया था।

शिबानी लगातार रिया का बचाव कर रही

शिबानी की के पोस्ट के बाद अंकिता लोखंडे ने उनके आरोपों का करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। शिबानी दांडेकर को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा हैं।  शिबानी दांडेकर और उनकी बहन अनुषा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग की है। शिबानी लगातार रिया का बचाव कर रही है।

शिबानी ने अपने पोस्ट के साथ हैशटैग रिलीजरिया और जस्टिसफॉररिया लगाया था। हाल ही में शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था-‘मैं रिया को तब से जानती हूं, जब वो 16 साल की थी।’ शिबानी के पोस्ट पर उनकी बहन अनुषा दांडेकर ने भी कमेंट किया था।

अनुषा दांडेकर ने लिखा था-‘मेरा दिल ये देख कर रो रहा है कि हमारी छोटी बहन के साथ सब ऐसा क्यों कर रहे हैं। रिया हमारी बेबी सिस्टर है।’ड्रग मामले में फिलहाल रिया चक्रवर्ती जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका 2 बार खारिज की जा चुकी है। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

Related News