भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका ने की ये टिप्पणी, कहा- मुंहतोड़ जवाब…

img

भारत-चीन सीमा विवाद जहाँ अब सुलझता हुआ नज़र आ रहा है, वहीँ इसी बीच अमेरिका ने चीन को लेकर एक बयान दिया है. आपको बता दें कि ऐसे में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सीमा विवाद को लेकर चीन को जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि चीन का कोई भी पड़ोसी देश ऐसा नहीं है जिसके साथ उसका सीमा विवाद न हो।

.

वहीँ हाल में ही चीन ने भूटान के साथ भी अपने सीमा विवाद का जिक्र किया है। उन्होंने लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर भारत की जवाबी कार्रवाई की भी जमकर तारीफ की।भारत-चीन सीमा विवाद पर पोम्पियो ने कहा कि मैंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस बारे में बात की। चीन ने बिना किसी उकसावे के आक्रामक कार्रवाई की और भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने हाल में ही भूटान के साथ सीमा विवाद का जिक्र किया था। हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं से लेकर समुद्र में वियतनाम के सेनकाकू द्वीपों तक चीन का सीमा विवाद है। चीन के पास क्षेत्रीय विवादों को भड़काने का एक पैटर्न है। दुनिया को इस तरह की शैतानी करते रहने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

कोरोना वायरस को लेकर चीन को घेरा

पोम्पियो ने कहा कि चीन अपने लोगों को खुले तौर पर भावनाएं व्यक्त करने की अनुमति देने से डरता है। चीन की क्म्युनिस्ट पार्टी के पास विश्वसनीयता का संकट है। वह दुनिया को कोरोना वायरस की सचाई बताने में विफल रहा है। इस कराण दुनियाभर में अबतक लाखों लोग मर चुके हैं।

Related News