इस देश की उड़ी नींद- चीन ने भेजे लड़ाकू विमान, बढ़ सकता है तनाव

img

चीन ने एक बार फिर से तानाशाही भरा रूख अख्तियार किया है। चीन ने अपने पड़ोसी देशों की नाक में दम करके रख दिया है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि चीन ताइवान के लिये सरदर्द बन हुआ है।

fighter plane

जानकारी के मुताबिक चीन का एक लड़ाकू विमान 21 मार्च को ताइवान में घुस गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि इससे पहले भी चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया है। वहीं, चीन के तीन नेवी जहाजों को जापानी जल क्षेत्र के पास देखा गया है।

आपको बता दें कि 17 मार्च के बाद ये पहली वारदात है। बीते कुछ महीनों में ताइवान ने चीनी युद्धक विमानों द्वारा रोजाना घुसपैठ की जानकारी दी है। वायु रक्षा पहचान क्षेत्र प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली हैं, जो मुल्कों को उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का पता लगाने में सहायता करती हैं। वैसे ऐसे इलाके में प्रवेश करने वाले किसी भी प्लेन को अपने मार्ग और उद्देश्य को मेजबान देश को बताना चाहिए।

तो वहीं दूसरी ओर चीन के तीन नौसैनिक जहाज को जापानी जल क्षेत्र के निकट देखा गया है। जापान के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि जापान के क्यूशू मुख्य द्वीप के नॉर्थ में चीन के इस करतूत के बारे में पता चला है। चीन के इस फैसले से दोनों देशों में तनाव बढ़ सकता है।

Related News