बहुत जल्द कोरोना मुक्त हुआ ये देश, जानिए इस कंट्री के रोचक तथ्य

img

अजब-गजब॥ पूरा विश्व कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। हालांकि कुछ ऐसे देश है जहां पर वायरस के एक भी मामले नहीं बचे है। इन्हीं देशों में से एक देश है न्यूजीलैंड। कोरोना के एक भी मामले नहीं रहने पर कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा आर्डर्न ने ऐलान कर दिया था कि न्यूजीलैंड अब कोविड-19 पूरी तरीके से मुफ्त हो गया है।

know about new zealand

हालांकि, उसके बाद यहां 2 नए मामले ब्रिटेन से आए है। लेकिन इसके बावजूद भी ये कहना उचित होगा कि न्यूजीलैंड ने वायरस को मात दे दी है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड से लॉकडाउन भी हट गया है। आज हम आपको कोविड-19 से जंग जीतने वाले इस देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे है।

बता दें की पूरे विश्व में सबसे पहले बंजी जंपिंग की शुरुआत न्यूजीलैंड से हुई थी। इसकी शुरुआत सन् 1988 में क्वीन्सटाउन के कावाराऊ ब्रिज से हुई थी। यहां पर एडवेंचर के लिए बंजी जंपिंग बहुत ही मशहूर है। न्यूजीलैंड का नेलसन ब्लू लेक विश्व में सबसे साफ पानी वाला तालाब है।

इस तालाब की विजिबिलिटी 80 मीटर के करीब तक है। साफ-सफाई के कारण यह लेक एक अनोखा पर्यटन स्थल बन गया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के लोगों को भेड़ों से बहुत ज्यादा प्यार है। इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि यहां एक मनुष्य के बदले औसतन 9 भेड़ पाई जाती है।

इसके अलावा न्यूजीलैंड एक ऐसा मुल्क है, जिसका अपना कोई लिखित संविधान नहीं बना हुआ है। पहले बने कानूनों को आधार मानकर ही यहां सरकार चलाई जाती है। यहां पर अलिखित संविधान है, जिसके तहत यहां की न्याय व प्रशासनिक व्यवस्था चलती आई है।

Related News