आत्मघाती हमले से हिला ये देश- 20 से ज्यादा की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

img

मोगादिशु॥ सोमालिया की राष्ट्रीय राजधानी मोगादिशु में बीती देर रात आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 30 लोग जख्मी हो गए हैं। आपातसेवाओं के अफसर ने ये सभी सूचनाएं दी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हमले के बाद आसमान में धुएं का ऊंचा गुबार उठते हुए दिखाई दिया।

Blast

आमीन एम्बुलेंस सेवाओं के संस्थापक डॉ अब्दुलकादिर एडेन ने बताया कि घटनास्थल से 20 शव बरामद हुए हैं और 30 लोग घायल हो गए हैं। ये ब्लॉस्ट ल्युल येमिनि रेस्टोरेंट के पास हुआ था। घटना स्थल के पास रह रहे निवासी अहमद अब्दुल्लाही ने बताया कि ल्युल येमिनि के पास एक तेज गति से आ रही गाड़ी में ब्लॉस्ट हो गया। साथ ही धुएं के ऊंचे गुबार को उठता देखा गया।

सोमालिया में रेडियो पर बताया गया कि किसी भी इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है और पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। हालांकि किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आपको बता दें कि सोमालिया में एक नामी आतंकी समूह सक्रिय है और अक्सर इस तरह के हमले करते रहता है।

 

Related News