बम ब्लास्ट से दहला ये देश- कई लोगों की मौत, चारों ओर बिछीं लाशें

img

काबुल॥ अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में शुक्रवार देर रात बम ब्लॉस्ट होने से 8 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 47 लोग जख्मी भी हो गए हैं। प्रांतीय अस्पताल के प्रवक्ता रफीक शरजाई ने बताया कि इस ब्लॉस्ट के कारण 14 घर भी नष्ट हो गए हैं। साथ ही मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योकि गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत गंभीर है।

blast

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरिअन ने बताया कि मरने वालों में 01 सैनिक अफगान सुरक्षाबल का सदस्य था। साथ ही 11 घायल भी हुए हैं जबकि बाकी बचे नागरिकों में महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं। हालांकि किसी भी संगठन ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षापरिषद की ओर से इस घटना की निंदा की गई है। परिषद ने कहा कि ये हमले सिविल सर्वेंट्स, आम नागरिकों, न्यायविदों और उच्च पदों पर स्थापित महिलाओं को लक्षित करके किए जाते हैं, जो मानव अधिकारों और जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करते हैं।

 

Related News