इस गौ भक्त ने गाय के लिए कमरे में लगवाया स्पेशल बेड, परिवार के सदस्य की तरह करता है सेवा

img

जोधपुर। वैसे तो गौमाता की सेवा बहुत सारे किस्से अपने सुन रखे होंगे लेकिन राजस्थान के जोधपुर में एक परिवार गौ माता की अनोखी सेवा को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस गौ भक्त ने गाय के लिए अपने घर में अलग से एक कमरा बनवा रखा है जहां पर उसने गाय के लिए एक स्पेशल बेड भी लगवाया हुआ है। ये व्यक्ति अपने परिवार के सदस्य की तरह ही गौ माता की भी सेवा करता है।

cow

बताया जा रहा है कि जोधपुर शहर स्थित पाल रोड पर रहने वाले प्रेम सिंह कच्छवाह और उनकी पत्नी संजू गाय की परम् भक्त हैं। इन दिनों इनका घर सोशल मीडिया पर काऊ हाउस नाम से ट्रेंड कर रहा है। प्रेम सिंह और संजू ने गाय के लिए अपने घर में ही एक अलग कमरा बनवा रखा है जहां पर उन दोनों ने गाय के सोने के लिए बेड भी लगवाया है।इसके साथ ही उसके लिए कपड़े की भी व्यवस्था की गई है। प्रेम के घर में दो गाय व एक बछड़ा है। वह तीनों गायों का परिवार की तरह पालन-पोषण करते हैं।

गौ माता को दी खास ट्रेनिंग

संजू कंवर ने बताया कि गौ माता व नंदी को खास ट्रेनिंग के बाद कमरे में रखा गया है। उन्होंने बताया कि गौ माता व नंदी बिस्तर पर सोते जरूर हैं लेकिन उन्हें पता है कि गोबर कहां करना है। गौ माता बिस्तर से अपने आप उठकर गोबर करने जाती हैं। उनके मुताबिक गाय को गोबर बाहर करने की ट्रेनिंग देने में काफी समय लगा। शुरू-शुरू में वह कमरे में ही गोबर कर देती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं करती। अब गौ माता और नंदी कमरे के बाहर गोबर करते हैं।

Related News