इस क्रिकेटर ने दूसरी बार रचाई शादी, पहली पत्नी के साथ किया था ये काम

img

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने दूसरी शादी की है। स्मिथ ने अपनी प्रेमिका रोमी लानफ्रांची के साथ यह दूसरी शादी की है। स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा कप्तान रहे हैं। 38 साल के स्मिथ ने सोमवार को अपने शादी की फोटो ट्वीट की।

उन्होंने लिखा, ‘दो नवंबर का दिन बहुत बेहतरीन था।’ इससे पहले, स्मिथ ने अगस्त 2011 में केपटाउन में आयरलैंड की गायिका मॉर्गन डीन से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं हालांकि फरवरी 2015 में उन्होंने डीन से तलाक ले लिया था।

पढ़िए-एक वनडे में दौड़कर 100 रन बनाने वाला एकमात्र भारतीय बल्लेबाज, नाम जानकर हो जाएंगे खुश

दिसंबर 2016 में रोमी ने उनके तीसरे बेटे को जन्म दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्मिथ ने 117 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 48.25 की औसत से 9,265 रन बनाए हैं। स्मिथ का नाम सबसे सफल टेस्ट कप्तान में है।

Related News