CRPF के इस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, आत्महत्या का…

img

नई दिल्ली॥ श्रीनगर के डल गेट इलाके में CRPF के एक जवान ने शुक्रवार को सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गोली लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान की पहचान 61 बटालियन के प्रवीन मुंदा के रूप में की गई है।

army

CRPF के अधिकारी के अनुसार डल गेट स्थित CRPF के कैंप में प्रवीन नामक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही यूनिट में उपस्थित दूसरे जवान घटना स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने प्रवीन को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत घायल प्रवीन को उठाया और उसे सैन्य अस्पताल बादामी बाग पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related News