भारत के इन 5 राज्यों में फैली ये जानलेवा बीमारी, मछली-मुर्गा व अंडों पर लगा बैन
कोविड-19 संकट के बीच मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ ही केरल भी बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया है।
कोविड-19 संकट के बीच मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ ही केरल भी बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया है। उक्त प्रदेशों में पिछले कुछ दिनों में ही सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई है। यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। प्रदेश सरकारों ने अलर्ट जारी करने के साथ ही स्थिति पर काबू पाने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है।
तो वहीं दूसरी ओर बिहार, झारखंड व उत्तराखंड में प्रदेश सरकारों ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से होने वाली इस बीमारी से पक्षी ही नहीं, मनुष्य भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी बरतते हुए हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है।
ये हैं लक्षण-
एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस ( एच5 एन 1) बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं। जैसे सांस लेने में समस्या, उल्टी होने का एहसास, बुखार, नाक बहना, मांसपेशियों, पेट के निचले हिस्से और सिर में दर्द रहना। यह बीमारी इंसानों में मुर्गियों और संक्रमित पक्षियों के बेहद पास रहने से होती है।
ये वायरस मनुष्यों में आंख, नाक और मुंह के जरिए प्रवेश करता है। एवियन इन्फ्यूएंजा वायरस काफी खतरनाक होता है और ये मनुष्यों की जान तक ले सकता है। इसलिए डॉक्टर अक्सर सलाह देते हैं कि यदि बर्ड फ्लू का संक्रमण इलाके में फैला है तो नॉनवेज खरीदते वक्त साफ-सफाई रखें और संक्रमित एरिया में मास्क लगाकर ही जाएं।