बड़ी खबर: कांग्रेस की इस दिग्गज महिला नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

img

आज सुबह दिल्ली की पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताजदार बाबर का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार थीं। बता दें कि कांग्रेस नेता यासमीन किदवई ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया , “अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि मेरी दादी और दिल्ली कांग्रेस नेत्री ताजदार बाबर का आज सुबह तड़के निधन हो गया।”

दरअसल उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। उनके बेटे फरहाद सूरी 2006 में दिल्ली निगम के महापौर रहे चुके हैं। उस वक्त दिल्ली के तीनों निगम एक ही हुआ करते थे। वहीँ शनिवार शाम ताजदार बाबर को निजामुद्दीन के पंच पिरान कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर निजामुद्दीन ईस्ट स्थित कम्युनिटी सेंटर पर अंतिम दर्शन और श्रद्धाजंलि के लिए रखा गया है।

आपको बता दें कि इसके बाद सभी लोग निजामुद्दीन थाने पर एकत्रित होंगे, वहीं काला मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद उनके पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान ले जाया जाएगा। जानकरी के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे, हालांकि अभी यह तय नहीं हो सका है कि वह कब्रिस्तान जाएंगे या कम्युनिटी सेंटर।

दरअसल प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं। साथ ही मिंटो रोड विधानसभा क्षेत्र से दो बार और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार विधायक भी रहीं, उन्हें अक्सर लोग आयरन लेडी भी कहा करते थे।

Related News