घास नहीं बल्कि मछली खाती है यह बकरी, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

img

क्या आपने कभी किसी बकरी को मांस खाते देखा है। शायद नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी बकरी के बारे में बताएंगे जो घास नहीं बल्कि मांस खाती है। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आप हैरान रह जायेंगे। दरअसल इस वीडियो में एक बकरी मछली खा रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

goat and fish

इस वायरल वीडियो में एक बकरी मछली को टोकरी से निकालकर चबाती नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद भी लोगों के लिए इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। उन्हें इस वीडियो पर भरोसा नहीं हो पा रहा है लेकिन यह सच है। इस मांसाहारी बकरी ने सभी को हैरान कर दिया है।

बकरियों को आमतौर पर घास, पत्ते या अनाज खाते हुए देखा जाता है लेकिन मछली खाने वाले इस बकरी के दृश्यों ने लोगों को हैरान कर दिया है। मछली खाने वाली बकरी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम और ट्विटर समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।

Related News