UP: मिशन शक्ति के दूसरे दिन ही दिन हुआ ये…

img

मिशन शक्ति अभियान के दूसरे ही दिन प्रतापगढ़ के रानीगंज थाने के भागीपुर में एक घटना घटी। घटना का वीडियो विचलित करने वाला है। तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते है मिशन शक्ति के तहत पुलिस किस तर हा व्यवहार कर रही है।

womens crime

जमीन पर एक महिला के ऊपर सवार है दो महिला सिपाही और बाल झोटी झोटाउल हो रहा है। इतना ही नही दरोगा जी भी कमर पर पिस्टल खोंसे महिला की बांह पकड़ कर घसीट रहे है और पीछे से महिला सिपाही डंडे बरसा रही हैं।

खबर का यह एक पहलू हैं खबर का दूसरा पहलू यह है कि पिट रही महिला के घर के लोग पड़ोसी शकील के घर लोगों में किसी बात पर लड़ाई हो गयी थी। यह घटना करीब एक महीने पहले घटी थी। एक बार फिर लड़ाई हुई तो शकील ने पुलिस से मदद मांगी। शकील की मदद करने के लिए दो महिला कांस्टेबल संग हल्का दरोगा पहुच गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब के लोगों को खोजना शुरू किया तो घर की महिलाओ ने सिपाहियों पर हमला कर दिया पिट रही महिला एक सिपाही से भिड़ गई और बाल पकड़ कर नोचने लगी और दांत से काट लिया उसके बाद जो कुछ हुआ आपके सामने है। महिला सिपाही का इलाज रानीगंज सीएचसी में कराया जा रहा है।

Related News