tik tok के जाने से इस भारतीय कंपनियों को हो रहा खूब फायदा, देसी टिकटॉक के नाम से मशहूर हुआ ये APP

img

नई दिल्ली॥ चीनी एप tik tok पर बैन लगना भारतीय कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद रहा है। क्योंकि ऐसा करने से शॉर्ट विडियो का मार्केट खुल गया है. जिसमें लगातार भारतीय कंपनियां अपना हाथ आजमा रही है और उन्हें इसका जमकर फायदा भी हो रहा है। लोग मेड इम इंडिया शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप्स को खूब पसंद कर रहे हैं।

tiktok

रोपोसो और शेयर चैट जैसी कंपनियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। सेंसर टॉवर के डेटा के अनुसार 29 जून से 8 जुलाई के बीच शेयर चैट के डाउनलोड में 257 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रोपोसो इस बीच 82 प्रतिशत ज्यादा डाउनलोड किया गया. लगाता दोनों एप्स के डाउनलोड बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं अब इन एप्स पर फेमस लोग भी आने लगे हैं।

जिसके कारण दोनों एप्स की मांग अब तेजी से बढ़ रही है। रोपोसो काफी लंबे समय से भारत में फेमस था, लेकिन tik tok के कारण इसे उतना इस्तेमाल नहीं किया जाता था. लेकिन tik tok पर बैन लगने के बाद इसके यूरजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 19 जून से 28 जून के बीच रोपोसो को भारत में 49 लाख स्मार्टफोन्स पर डाउनलोड किया गया था, लेकिन 29 जून से 8 जुलाई के बीच यह 82 प्रतिशत बढ़कर 89 लाख डाउनलोड हो गया।

इन आंकड़ों के आधार पर रोपोसो का दावा है कि भारत में अब उसके 6.5 करोड़ यूजर हो गए हैं। रोपोसो के डाउनलोड बढ़ाने का एक कारण ये भी है कि वो मेड इन इंडिया एप है। इस समय लोग चीनी एप्स और सामानों का जमकर विरोध कर रहे हैं। साथ ही मेड इन इंडिया को खूब बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके कारण भारतीय कंपनियों को फायदा पहुंच रहा है।

Related News