ये है विश्व का अनोखा जीव, बिना ऑक्सीजन के रह सकता है जिंदा

img

नई दिल्ली॥ साइंटिस्टों के उस वक्त होश उड़गए जिस समय उन्हें एक दुर्लभ जीव के बारे में पता चला। दरअसल, चौंकाने वाली बात ये है कि वो जीव बिना ऑक्सीजन के जिंदा रह सकता है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इसका विकास कैसे हुआ।

इजराइल देश की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चकर्ताओं की टीम ने इस जीव की खोज की है। साइंटिस्टों ने दावा किया है कि ऐसा पहला बहुकोशिकीय जीव है, जिसमें माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम नहीं है, जिसकी वजह से इसे जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती। साइंटिस्टों के अनुसार, ये जीव जेलीफिश की तरह दिखता है और सांस नहीं लेता है।

इसका वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह जीव दूसरे जीवों के लिए नुकसानदायक नहीं है। शोधकर्ता ह्यूचन ने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि आखिर यह जीव कैसे विकसित हुआ है। साइंटिस्टों ने रिसर्च के दौरान इस जीव को फ्लोरेसेंट माइक्रोस्कोप से देखा। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि इस जीव का विकास कैसे हुआ। फिशनुमा यह जीव किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।

पढ़िए-भारत के इस राज्य में आवारा डॉगी हैं करोड़पति, हर कुत्ते के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी

Related News