शापित माना जाता है यह द्वीप, जिसने भी इसे खरीदने की गलती, उसके घर हो गई मृत्यु

img

दुनिया भर में ऐसे कई द्वीप हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे द्वीप के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि शापित होने के कारण जाना जाता है। यह द्वीप इटली में है जिसका नाम गयोला द्वीप है। कहा जाता है कि जिसने भी इस द्वीप को खरीदने की गलती की उसकी कुछ ही दिनों में मौत हो गई। या उसका पूरा परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। आपको बता दें कि यह खूबसूरत और रहस्यमयी आइलैंड इटली के नेपल्स की खाड़ी में स्थित है। इस द्वीप की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिसने भी इसे खरीदा उसकी दुनिया तबाह हो गई।

यह आइलैंड इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसका दीवाना हो सकता है। इस खूबसूरत द्वीप को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। लेकिन डर के मारे अंधेरा होने से पहले ही लोग यहां से वापस चले जाते हैं। आपको बता दें कि इस द्वीप को शापित कहने की वजह बेहद डरावनी है। कहा जाता है कि गयोला द्वीप के खरीददारों की मौत हो जाती है या उनका कारोबार पूरी तरह बर्बाद हो जाता है। इस तरह की घटनाएं बार-बार होने के कारण लोग इस द्वीप को शापित कहने लगे। रात के समय इस आइलैंड पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती।

आपको बता दें कि 17वीं सदी के दौरान इस आइलैंड पर कई रोमन फैक्ट्रियां हुआ करती थीं। लेकिन बाद में नेपल्स की खाड़ी की रक्षा के लिए इस द्वीप का इस्तेमाल किया गया। वहीं, 19वीं सदी की शुरुआत में इस द्वीप पर एक पुजारी रहता था जो मछुआरों की मदद करता था। इस पुजारी को जादूगर भी कहा जाता था। इससे पहले साल 1871 में एक फिश ट्रेडिंग कंपनी के लुइगी नेग्री ने इस आइलैंड को खरीदा था और यहां एक बंगला बनाया था। इसके बाद लुइगी नेग्री की कंपनी बर्बाद हो गई।

20वीं सदी में इस द्वीप का स्वामित्व अलग-अलग लोगों के पास रहा। गयोला के मालिकों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। तभी से यह द्वीप शापित माना जाने लगा। 1920 के दशक में, द्वीप के मालिक हैंस ब्राउन की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसका शव कालीन में लिपटा मिला। इसके कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी की समुद्र में डूबने से मौत हो गई।

Related News