इस नेता ने सीएम केजरीवाल को दी बड़ी सलाह, BJP के उड़े होश

img

नई दिल्ली ।। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में बनने वाले संभावित साझा मोर्चे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शामिल करने की कवायद शुरू हो गई है।

इस मामले में CPI के सीनियर नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि हम चाहते हैं केजरीवाल भी साझा मोर्चे का हिस्सा बनें और साझा तौर पर चुनाव लड़ें। समान विचारों वाली पार्टियों के नेताओं के साथ सीएम केजरीवाल की बातचीत चल रही है। कांग्रेस के साथ भी उनके समझौते के आसार हैं। हमें सभी को भाजपा का एकजुट हो कर विरोध करना होगा।

पढि़ए- भाजपा विधायक ने मुस्लिम लेकर दिया विवादित बयान, पार्टी से हो सकते हैं बर्खास्त

उन्होंने आगे कहा इस समय देश को नेता नहीं बल्कि नीति की जरूरत है। देश की जनता की हालत इतनी बुरी कभी भी नहीं थी, जितनी BJP के पिछले 4 वर्ष के कार्यकाल में हुई है। गरीब और गरीब हो रहा, अमीर और अमीर। लोगों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। देश की 73 फीसद संपत्ति पर 1 फीसद लोगों का कब्जा है। BJP के खिलाफ सभी को एकजुट हो कर जन आंदोलन छेडऩा पड़ेगा।

फोटोः फाइल

Related News