इंसान को कंगाल कर देती है हथेली में मौजूद ये रेखा, देखें कहीं आपके हाथ में भी तो नहीं है

img

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में मौजूद रेखाओं का विशेष महत्व होता है। ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डालती है। इसके साथ ही हथेली की रेखा व्यक्ति की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी देती है। आगे जानते हैं कि हथेली की कौन सी रेखाएं पैसों की तंगी के बारे में बताती है।

Palmistry

हथेली की मणिबंध रेखा

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर हथेली में मणिबंध से कोई रेखा निकलकर रेखा सीधे शनि पर्वत तक जाती है तो अशुभ संकेत है। जिन लोगों की हथेली में ऐसी रेखाएं होती है, उन्हें जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शुक्र पर्वत की रेखा

हथेली के शुक्र पर्वत से निकलने वाली रेखा भी आर्थिक परेशानी की तरफ इशारा करती है। अगर किसी की हथेली में ऐसी रेखा होती है तो उसे अक्सर दूसरों के पैसा उधार मांगना पड़ता है। ऐसे लोगों का धन की कमी के चलते मेंटल स्ट्रेस भी झेलना पड़ता है।

टूटी-फूटी मस्तिष्क रेखा

अगर हथेली की मस्तिष्क रेखा टूटी-फूटी है या फिर जालनुमा हो तो व्यक्ति को जिंदगी के घोर आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के हाथ में अगर पैसा आ भी जाए तो भी नहीं टिकता।

जीवन रेखा पर तिल

हस्तरेखा के अनुसार जीवन रेखा पर तिल होना अशुभ होता है। जिन लोगों की हथेली में ऐसा होता है उन्हें लाइफ में हमेशा धन को लेकर उतार चढ़ाव देखने को मिलता है।

Related News