दुनियाभर से कपल और रिलेशनशिप के तमाम मामले सामने आते रहते हैं। उनमें से कुछ काफी अजीबो गरीब होते हैं तो कई बार बेहद हैरान करने वाले। इन दिनों एक स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स आठ पत्नियों के साथ रहता है। ये स्टोरी थाईलैंड की है। स्त्री के मुताबिक इसकी सभी पत्नियां अपने पति से बेहद खुश भी रहती हैं। ये शख्स हाल ही में उस वक्त सामने आया जब उसकी पत्नियों ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया।
रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड में रहने वाले इस शख्स का नाम ऑन्ग डैम सोरोट है। बताया जाता है कि सोरोट को अपनी हर एक पत्नी से पहली नजर में प्यार हुआ था। पेशे से Tattoo आर्टिस्ट सोरोट की आठों पत्नियां उससे बेहद खुश भी रहती हैं। किसी को किसी से कोई शिकायत नहीं है।
सभी पत्नियों ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी पहली पत्नी से अपने एक दोस्त की शादी में मिला था। उसे उससे पहली नजर में ही प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शख्स अपनी दूसरी पत्नी से एक बाजार में मिला था। तीसरी पत्नी से उसकी मुलाकात अस्पताल में हुई थी।
वहीं अपनी चौथी, पांचवीं और छठी पत्नी से उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिकटॉक जैसी सोशल साइट पर हुई थी। उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी मां के साथ एक फेमस मंदिर में गए थे जहां उनकी मुलाकात सातवीं पत्नी से हुई थी और आठवीं पत्नी से वह छुट्टियों के दौरान मिले थे जहां उनकी अन्य पत्नियां भी उनके मौजदू साथ थीं।
रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि उनकी सभी पत्नियां बिना मनमुटाव के एक साथ एक ही घर में रहती हैं। वे सभी सोरोट से बहुत प्यार करती हैं और उसे दुनिया का सबसे अच्छा आदमी मानती हैं। सोरोट की पत्नियों ने कहा कि वह उन सबसे एक समान प्यार करते हैं और बहुत ध्यान रखते हैं। सबके बीच आपस में लड़ाई का कोई मुद्दा नहीं होता है।