हथेली में पर्वत पर है ये निशान तो तैराकी में कमाएंगे नाम, देखें क्या आपके हाथ में है

img

हमारे हाथ की हथेली में बनी रेखाएं और अन्य निशान हमारी जिंदगी में बारे में बताते हैं। इसी तरह से हाथों की उंगलियों का आकार भी इंसान के जीवन को प्रभावित करती हैं। उंगलियों और इसके भागों से यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति किस व्यवसाय में सफलता हासिल करेगा।

Palmistry

कहते हैं अगर व्यक्ति के हाथों में उंगलियों के पहले पोरे लंबे हों तो वह उच्च शिक्षा प्राप्त करता है। हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि व्यक्ति का जीवन जिस पर्वत से अधिक प्रभावित होता है वह उसी के अनुसार काम भी करता है। आइये जानते हैं पर्वत के अनुसार व्यक्ति के जीवन में क्या-क्या अवसर मिल सकते हैं।

  • शनि क्षेत्र प्रधान वाला व्यक्ति भौतिकी, गणित, पशुपालन और कृषि जैसे क्षेत्रों में सफलता हासिल करता है।
  • कला, संगीत, हस्तशिल्प, पर्यटन और कंप्यूटर में सफलता अच्छा शुक्र पर्वत दिलाता है।
  • अगर चंद्र पर्वत सुंदर स्थिति में है तो ऐसा व्यक्ति कला, तैराकी और जल से जुड़े व्यवसाय में सफलता प्राप्त करता है।
  • अगर व्यक्ति के हाथ में बृहस्पति पर्वत अच्छा है तो उसे कानूनी और धार्मिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलती है।
  • कला, प्रशासन और साहित्य में सफलता का कारक सूर्य पर्वत है। अगर सूर्य पर्वत अच्छा है तो व्यक्ति प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता हासिल करता है।
  • अगर मंगल पर्वत मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति सैन्य और पुलिस क्षेत्र में नाम कमाता है।
  • बुध पर्वत व्यक्ति को बोलने से जुड़े व्यवसाय, मार्केटिंग, विज्ञान, व्यापार और चिकित्सा क्षेत्र में सफलता दिलाता है।
Related News