भारत में कोरोना वायरस को लेकर आई ये खबर , मुंबई में दो संदिग्धों की जांच रिपोर्ट…

img

चीन में कोरोना वायरस खतरनाक रूप धारण कर लोगों की जान ले रहा है, जिसके बाद से कई शहरों को चीन के भीतर ही सील कर दिया गया है. इन सभी शहरों में किसी का आना-जाना मना हो गया है. वहीँ इसको लेकर कल भारत में ही खबर आई थी कि मुंबई में इस बीमारी के दो संदिग्ध सामने आये है, जिसके बाद उनको इलाज के लिए एडमिट किया गया था.

आपको बता दें कि मुंबई के सिविक अस्पताल में भर्ती दो लोगों के टेस्ट नेगेटिव आए हैं। इन दोनों के कोरोनावाइरस की चपेट में होने की आशंका थी। इनकी रिपोर्ट्स नेगेटिव आई हैं। अधिकारियों का कहना है कि तीसरे व्यक्ति के खून के नमूने को जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि जिन दो लोगों के टेस्ट नेगेटिव आए हैं उन्हें बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कस्तूरबा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में निरंतर निगरानी में रखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि उनके डिस्चार्ज को लेकर फैसला शनिवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह दोनों अब भी निगरानी में हैं।

वहीं इसके साथ ही राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला शनिवार को होगा। यह उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर निर्भर करता है। तीसरे व्यक्ति के खून के नमूने को शनिवार को एनआईवी भेजा जाएगा।’ रविवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है। जिन दो लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है वह चीन की यात्रा पर गए थे। उन्हें 23 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ज्ञात हो कि तीसरा व्यक्ति हांगकांग से लौटा है और उसे शुक्रवार को भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार 19 जनवरी से शुक्रवार रात तक कोरोनोवायरस को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल 2,056 यात्रियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इनमें से सात यात्री महाराष्ट्र से थे।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पद्मजा केस्कर ने बताया कि ऐसे लोगों के निदान और उपचार के लिए एक अलग वार्ड बनाया गया है जिनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पांच दिन के भीतर 2,056 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।

IND-NZ: पहली पारी में टीम इंडिया नहीं करती ये 3 गलतियां, तो 130 के नीचे सिमट जाती न्यूजीलैंड!

Related News