मांग भरते हुए कटा हुआ दिखा दुल्हे का ये अंग, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

img

आगरा : आगरा शहर में सात फेरे लेने के बाद शुक्रवार की रात मांग भरते हुए दुल्हन ने दूल्हे के हाथ की कटी हुई उंगली देखकर शादी से इंकार कर दिया. मामला थाने तक गया। जहाँ दूल्हे के पक्ष ने कहा कि शादी हो चुकी है। अब दुल्हन के इनकार का कोई मतलब नहीं है। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस बैरंग जाना पड़ा।

बताया गया है कि गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी के युवक का रिश्ता आगरा के जैतपुर में तय हुआ था. वहीँ शुक्रवार शाम जैतपुर बारात आई। विधि-विधान के बाद वरमाला  का कार्यक्रम हुआ। विवाह समारोह में बारात की खातिरदारी हुई। दूल्हा-दुल्हन ने रात में सात फेरे भी लिए। विदाई से पहले दुल्हन की मांग भरने की रस्म निभाई जा रही थी।

बताया गया है कि मांग पूरी करने के लिए जैसे ही दूल्हे ने हाथ में सिंदूर लिया. दूल्हे के हाथ की कटी हुई तर्जनी पर दुल्हन की नजर पड़ी तो उसने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से हर कोई हैरान था. बात नहीं बनने पर दूल्हे की शादी से इंकार करने पर दूल्हा पक्ष थाने पहुंच गया।

आपको बता दें की शनिवार को पंचायत सुलह कराने गई, लेकिन दुल्हन अपनी जिद के आगे किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। गौरतलब है कि काफी देर तक दोनों पक्षों के लोगों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी और अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा.

Related News