इस शख्स की निकली पांच करोड़ रुपये की लॉटरी, अब किया यह काम की हो रही तारीफ़

img

लॉटरी का खेल बड़ा ही निराला होता है। जो जीत जाता है वह चंद मिनटों में रंक से राजा बन जाता लेकिन कई बार लोग इस खेल में बर्बाद भी हो जाते हैं। हालाँकि आज हम आपको एक ऐसा शख्स के बारे में बताएंगे जिसने लाटरी में पांच करोड़ रूपये जीते लेकिन उन पैसे को उसने अपने पास नहीं रखा बल्कि जरूरतमंदों में बांट दिया।

lottery

यह मामला ऑस्ट्रेलिया के एक शहर का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम पीटर चार्लटन है। पीटर ने हाल ही में पांच करोड़ रुपये की लॉटरी जीती, लेकिन उसने इस जैकपॉट का एक भी पैसा अपने ऊपर नहीं खर्च किया। दरअसल, पीटर ने अपने अंकल की याद में लॉटरी का टिकट खरीदा था। उसके अंकल की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी और वह उसी की याद में था।

शख्स ने बताया कि उसने अपने अंकल की याद में टिकट खरीदा था और उसका जैकपॉट खुल गया। उसने बताया कि जब जैकपॉट लगा तो उसे ऐसा महसूस हुई कि जैसे मैं एक सोने की खान पर बैठा हूं लेकिन मैं इस पैसे को सही जगह लगाना चाहता था इसलिए उसने पैसे वापस करने का प्लान बनाया और अधिकारियों को कुछ नाम सुझाए कि यह सारे पैसे वहां भेज दिए जाएं।

इसके बाद शख्स ने कुछ पैसे अपने जरूरतमंद दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बैंक अकाउंट में भिजवाए फिर कुछ गरीबों को भी उसने पैसे दिया। उसने एक-एक लोगों को फोन पर बताया कि यह पैसे उसने भिजवाएं हैं। इतना ही नहीं शख्स ने कोरोना के चलते आर्थिक रूप से कमजोर हुए लोगों में भी काफी पैसे बांट दिए।

Related News