अजब-गजब॥ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजकुमारी हया के उनके ब्रिटिश बॉडीगार्ड (सुरक्षाकर्मी) के साथ अफेयर था, बताया जा रहा था कि प्रिंसेज पति से अलग होने के बाद अपनी शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करने से लिये बॉडीगार्ड (सुरक्षाकर्मी) के करीब आई थी।
प्रिंसेज हया एक बार फिर से जबरदस्त चर्चा में है, हया दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पूर्व वाइफ हैं, दोनों अब अलग हो चुके हैं, इस तरह की बातें सामने आई है, कि शेख की पूर्व पत्नी प्रिंसेज हया का अपने बॉडीगार्ड (सुरक्षाकर्मी) के साथ अफेयर था, इस अफेयर को विश्व से छिपाने के लिये हया ने तकरीबन 12 करोड़ रुपये खर्च किये थे।
जॉर्डन के राजघराने में पैदा हुई राजकुमारी हया ने शेख मोहम्मद बिन राशिद से शादी की थी, दोनों के दो बच्चे भी हैं। हया बिन राशिद की 6ठीं पत्नी थी,साल 2018 में राजकुमारी हया अपने पति को छोड़कर लंदन जाकर रहने लगी थी, इसके लगभग एक साल बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया।
जानकारी के अनुसार राजकुमारी हया के उनके ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ अवैध संबंध था, बताया जा रहा था कि राजकुमारी पति से अलग होने के बाद अपनी शारीरिक भूख को पूरा करने से लिये बॉडीगार्ड के करीब आई थी,दोनों का अफेयर करीब 2 बरस तक चला।