करोड़ों का महल छोड़ 1-BHK के फ़्लैट में रहेगी ये राजकुमारी, जानें वजह

img

जापान। ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए रॉयल टाइटल (शाही दर्जा) ठुकराने वाली जापान की राजकुमारी अब अपने पति केई कोमुरो के साथ अमेरिका के एक कमरे वाले घर में रहेंगी। जापानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमारी माको ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए पहले ही टोक्यो स्थित अपना शाही बंग्ला छोड़ चुकी हैं। ये कपल अभी टोक्यो में ही एक अपार्टमेंट में रहने की प्लानिंग कर रहा है और कुछ दिन बाद अमेरिका चला जाएगा। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि माको के पति वकील हैं और अमेरिका की एक फर्म में काम करते हैं।

princess mako

बता दें कि न्यूयॉर्क शहर के कुछ खास इलाके (जैसे कि मैनहटन का वेस्ट मिलेज) में एक बेडरूम वाले फ्लैट का किराया 2.2 लाख से 8.2 लाख रुपये प्रति महीने तक है। रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल की माको जापान के क्राउन प्रिंस फुमिहितो की सबसे बड़ी बेटी हैं। माको ने 8 साल के रिलेशनशिप के बाद बीते 26 अक्टूबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी कर ली है। जापान के राजशाही नियम का अनुसार अगर महिला राजशाही परिवार से इतर किसी आम आदमी से शादी करती है तो उन्हें रॉयल टाइटल छोड़ने पड़ता है।

शाही परिवार से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, शाही परिवार छोड़ने पर राजकुमारी माको करीब 9 करोड़ रुपये पाने की हकदार थीं लेकिन राजकुमारी ने ये पैसे लेने से इंकार कर दिया। माना जा रहा है कि राजकुमारी अमेरिका में नौकरी कर सकती है। हालांकि जापान में राजकुमारी माको और केई कोमुरो की शादी का विरोध भी हुआ था लेकिन बाद में बंद कमरे में शादी समारोह का आयोजन किया गया और शाही परिवार के लोग भी शादी में शरीक हुए। शादी के बाद इस कपल ने एक प्रेस कांफ्रेंस की और इस शादी से कुछ लोगों को हुई तकलीफ के लिए खेद प्रकट किया था।

Related News