COVID-19 टीकाकरण को लेकर आई ये राहत की खबर, बीते 24 घंटों में हुआ ऐसा

img

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने पिछले 24 घंटों में COVID-19 वैक्सीन की 56 लाख से अधिक खुराक दी है, इसके साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 165.04 करोड़ से अधिक हो गया है।

covid 19

स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति में आज कहा गया कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,80,50,126 टीकाकरण सत्रों के माध्यम से कुल 56,72,766 वैक्सीन खुराकें दीं।

इस बीच, भारत में पिछले 24 घंटों में 2,35,532 नए कोरोना मामले और 871 मौतें दर्ज कए गए हैं। दैनिक पॉजिटिव दर शुक्रवार के 15.88 प्रतिशत के मुकाबले 13.39 प्रतिशत है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल सक्रिय मामले 20,04,333 हैं। हालांकि अभी रिकवरी रेट 93.89 फीसदी है। बीते 24 घंटों में 17,59,434 परीक्षण किए गए और स्वास्थ्य मंत्रालय को बताया गया है।

Related News