आठ लाख में बिक रहा है यह ख़ास अंगूर, जानें क्या है खासियत

img

नई दिल्ली। कई बार जब कोई चीज नीलाम की जाती है तो उसकी कीमत उस चीज की रियल कीमत से कहीं अधिक मिल जाती है। जी हां जापान में ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक खास किस्म के अंगूर की कीमत इतनी अधिक है कि हर कोई खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता। इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में पाए जाने वाले इस अंगूर का नाम रूबी रोमन है।

special grape

यह अंगूर की एक खास वैरायटी है जो हर जगह नहीं उगाई जा सकती है। इस अंगूर की खासियत यह है कि यह सामान्य अंगूर के दानों की अपेक्षा तीन गुना बड़े दानों वाला है। ये अंगूर किसी दुकान पर भी नहीं मिलता। सिर्फ नीलामी में बोली लगाकर से पाया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जापान में भी इशिकावा प्री फ्रेक्चरल कंपनी के सिवा इसे कोई और नहीं उगाता है क्योंकि ये काफी महंगे होते हैं।

इस अंगूर की बिक्री नीलामी के जरिये होती है। लोग इस अंगूर के एक-एक दाने की बोली लगाते हैं। साल 2020 में हुए एक नीलामी में एक अंगूर का गुच्छा 12 हजार अमेरिकन डॉलर यानि भारतीय मुद्रा के मुताबिक आठ लाख रुपये में बिका था। इस अंगूर की कीमत इतनी अधिक क्यों है, इस पर हमेशा सवाल उठते हैं। लेकिन यह दुनिया में पाया जाने वाला सबसे अलग किस्म का अंगूर है। यह जापान के आलावा शायद ही किसी और देश में पाया जाता हो।

यह फल इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि इसकी बोली लगने वाली है। रूबी रोमन अंगूर के साथ ही जापान में और भी कई महंगे फल हैं। पिछले कुछ सालों में दुनिया के सबसे महंगे आम भी जापान में ही पाए गए। यहां का मियाजाकी आम भी काफी फेमस है। इस आम की कीमत ढाई लाख से अधिक है।

Related News