इस राज्य में आम आदमी पार्टी का विरोध करेंगे अन्ना हजारे, सीएम केजरीवाल पर लगाया ये बड़ा आरोप

img

उत्तराखंड॥ राज्य में सभी सत्तर सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी का टीम अन्ना विरोध करेगी। टीम अन्ना की नेशनल कोर समिति मेंबर तथा किसान मंच के राज्य अध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी ने पार्टी के नेशनल संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर अन्ना हजारे से हेरा फेरी करने का इल्जाम लगाया।

anna hazare and kejriwal

उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे से हेरा फेरी कर पोलिटिकल महत्वाकांक्षा पूर्ण करने वाले मुख्यमंत्री अऱविंद की पार्टी को उत्तराखंड में पैर जमाने का मौका नहीं दिया जाएगा। अन्ना हजारे के नेतृत्व में 2011 में दिल्ली में जन लोकपाल के लिए आंदोलन हुआ। तब अन्ना ने अरविंद केजरीवाल पर सबसे ज्यादा विश्वास किया था।

यहां तक की डोनेशन के पूर्ण हिसाब से लेकर अन्य महत्वपूर्ण फैसलों का हक भी केजरीवाल को दिया, मगर केजरीवाल ने धोका दिया, तथा अन्ना के इंकार करने के बाद भी पोलिटिकल पार्टी बना ली। केजरीवाल जिस जनलोकपाल आंदोलन से निकले, अपनी सियासत के लिए उन्होंने उसी को खत्म कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि AAP ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ने ऐलान किया है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Related News